उज्जैन. सावन मास की दूसरी सवारी में साेमवार शाम 4 बजे मंदिर परिसर से निकली। बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। सवारी में शामिल हाेने आए भक्ताें काे राजाधिराज ने चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर विराजित मनमहेश स्वरूप में दर्शन दिए। सवारी महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शिप्रा के रामघाट पहुंची, जहां बाबा का शिप्रा जल से अभिषेक किया गया।।
दूसरी शाही सवारी निकलने के पहले मंदिर परिसर स्थित सभा मंडप में दोपहर 3.30 बजे पुजारियों ने भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया। इसके बाद पुलिस जवानों ने बाबा को गार्ड ऑफ आॅनर दिया। पूजन के पश्चात बाबा की सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई, जो तय मार्ग से होती हुई रामघाट पहुंची। यहां पुजारियों ने शिप्रा जल से बाबा का विधि-विधान से पूजन किया।